
काली शाबर मंत्र: आर्थिक उन्नति, अभिचार नाश और जीवन में सफलता का अचूक उपाय – आर्थिक उन्नति देने वाला, अभिचार कर्म को नष्ट करने वाला, नकारात्मक शक्ति और तनाव को दूर करने वाला, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति देने वाला काली शाबर मंत्र जो आपका जीवन बदल सकता है।
यदि आपको ऐसा लगता है कि आपकी वैसी प्रगति नहीं हो पा रही है जिसके आप हकदार हैं। यानी सरल भाषा में अगर कहें तो आपको ऐसा अनुभव होता है कि आपकी आर्थिक प्रगति या आपके स्वास्थ्य की स्थिति, आपके मानसिक प्रगति को किसी ने अभिचारिक प्रयोग करके बांध दिया है।
आपको हमेशा ऐसा आभास हो रहा हो कि घर में किसी प्रकार की कोई नकारात्मक शक्ति विद्यमान है और आपके घर में लगातार तनाव का माहौल बढ़ता जा रहा है। आपको ऐसा लगता है कि आपके घर के सदस्य पर किसी बुरी शक्ति की छाया है। किसी ने कुछ जादू टोना कर दिया है।
कहने का आशय यह है कि हर तरह से आपकी प्रगति बाधित है। सब प्रयास करने के बाद भी वैसा लाभ नहीं मिल पा रहा है जैसे कि आपको मिलना चाहिए, जिसके आप हकदार हैं। यहां एक बात अवश्यक ध्यान दें कि आप उद्यम ही ना करें, प्रयास ही ना करें तो फिर यह बात तो एकदम अलग है।
लेकिन सब करने के बावजूद भी अगर आर्थिक, मानसिक, सामाजिक प्रगति नहीं हो पा रही है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस लेख में भगवती काली का एक ऐसा शाबर मंत्र बताया गया है, जो आपके सभी समस्यों का समाधान करने में समर्थ है।
।। साधना विधान ।।
किसी भी शनिवार के दिन से इस प्रयोग को शुरु करना है। आप अपने पास कुछ साबूत, जो टूटा-फूटा न हो, जायफल रख लें और साथ में इसे जलाने के लिए कपूर भी रख लें।
प्रतिदिन स्नान आदि से पवित्र होकर किसी भी समय किसी बर्तन में थोड़ा सा कपूर रखें। कपूर के ऊपर जायफल रखें। कपूर की मात्रा इतनी रखें कि जायफल अच्छे से जल जाए और माचिस से जला दें।
ध्यान रहे कि इसमें समय की कोई बाध्यता नहीं है। आप किसी भी समय इस प्रयोग को कर सकते हैं बसर्ते कि आप पूर्ण विश्वास और श्रद्धा से इस प्रयोग को करें। इस प्रयोग को भगवती काली के समक्ष अपने घर मेंं कर सकते हैं, या चाहे तो आप किसी देवी के मंदिर में भी कर सकते हैं।
आपको केवल कपूर पर जायफल रखकर जला लेना है और उसी से देवी की आरती उतारनी है। आरती उतारते समय काली शाबर मंत्र का पांच बार उच्चारण करना है। आप अगर आरती करना ना चाहें तो भगवती के सम्मुख रख कर भी जला सकते हैं।
अर्थात् प्रतिदिन भगवती काली के सम्मुख कपूर और जायफल रख के जला दें। जायफल खड़ा होना चाहिए। टूटा फूटा नहीं होना चाहिए, और मंत्र को पांच बार पढ़ना है। मंत्र पढ़ने के बाद माता से प्रार्थना करना है।
प्रार्थना आप इस प्रकार कर सकते हैं कि हे माता! मेरे घर परिवार पर जो भी तंत्र-मंत्र जादू टोना जैसी चीजें हैं, कोई नकारात्मक शक्ति है, किसी की बद्दुआ लगी है या किसी प्रकार की कोई समस्या है तो सारी समस्याएं खत्म हो करके मेरे घर में प्रगति हो, सुख शांति हो।
ऐसा ही कुछ दिनों तक करिए। इसमें समय की भी कोई बाध्यता नहीं है। आप 10 दिन, 15 दिन या 1 महीने, दो महीने, कितने दिन भी कर सकते हैं। ऐसा निरंतर करने से आपको बहुत ही सकारात्मक अनुभव होगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
।। मंत्र ।।
तितिरी के तेहारे योगिनी पठाई
जहां तहां जाई
भूत संग करीली आई।
आस बांधो पास बांधो, तुम्बा ताई
काचे घर में दोष बांधो
चौसवी योगिनी की दुहाई।
अलप गुरु, गुरु मान
पच गंवर की दुहाई बोलो।।
इस मंत्र में कहीं-कहीं पाठ भेद भी मिलता है, जैसे कि चौसवी योगिनी की जगह कहीं-कहीं चौसठ योगिनी शब्द का उल्लेख भी मिलता है। आपको जो आपके गुरु से प्राप्त हो, वैसा जप कर सकते हैं।
तो दोस्तों! मुझे विश्वास है कि आपको यह काली शाबर मंत्र: आर्थिक उन्नति, अभिचार नाश और जीवन में सफलता का अचूक उपाय से सम्पबंधित लेख अवश्य पसंद आयी होगी। किसी भी सुझाव के लिए अपना कमेंट जरुर प्रेषित करें, आपका सुझाव हमें और अधिक गुणवत्ता के लेख लिखने में मदद करेगा।
ALSO READ THIS-
- 100 साल तक जवान रहने के 10 उपाय : वृद्धावस्था को खत्म करने के गुप्त उपाय
- बिना दीक्षा, बिना गुरु के शाबर मंत्रों की सिद्धि देने वाला एक सिद्ध और प्रभावशाली प्रयोग जो आपका जीवन बदल देगा।
- शाबर मंत्र से लाभ कैसे पाएं: एक अद्भुत साधना मार्ग परिचय
- नंदी और भगवान शिव : मन की बात नंदी जी से लेकिन किस कान में? जानिए बोलने की सही दिशा
- मनोकामना पूर्ति के लिए श्री गणेश साधना : एक सिद्ध और प्रभावशाली प्रयोग
- सुबह की 5 गोल्डन आदतें: बाहर निकले पेट को अंदर करने का रामबाण तरीका
- कुलथी की दाल : 49 mm तक की किडनी स्टोन को गलाने वाला आयुर्वेदिक उपाय
- हर रोज 1 घंटा पैदल चलने से शरीर में होते हैं ये चमत्कारी बदलाव : वॉकिंग के अद्भुत फायदे
- ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर हिन्दू धर्म की वैज्ञानिक दृष्टि
- ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति पर हिन्दू धर्म की वैज्ञानिक बातें : वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का अद्भुत मेल