
गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) : भगवान गणेश सभी विघ्नों का नाश करने वाले देवता हैं। इनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं एवं जीवन में खुशियाँ, धन-धान्य की असीमित वृद्धि होने लगती है। गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) के द्वारा यह सब संभव हो जाता है।
आज यहां जो गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) दिया जा रहा है, उस मंत्र के द्वारा किसी भी कार्य को निर्विघ्न सम्पर्ण किया जा सकता है। जितने भी कार्य रूके हुए हैं, सभी पूर्ण होने लगेंगे। यदि आप घर से किसी कार्य को मन में सोच कर बाहर निकल रहें हैं तो वह कार्य अवश्य पूर्ण होगा।
वास्तव में भगवान गणेश का यह कार्यसिद्धि मंत्र सभी कार्यों के सिद्धि के लिए ही है। इसके अलावा इस मंत्र द्वारा धन एवं विद्या की प्राप्ति, समाज में उच्च स्थान की प्राप्ति एवं स्त्री-पुरुष आकर्षण का कार्य सम्पन्न होता है।
गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) सिद्धि विधान
गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश भगवान का एक चित्र लाएं। चित्र को एक बाजोट पर स्थापित कर दें एवं फूलों के हार से श्रृंगार करें एवं कुमकुम से तिलक करें। उसके बाद स्वयं को भी तिलक करें। यह भी पढ़ें– हमेशा जवान बने रहने का नुस्खा : धनवन्तरी द्वारा प्रतिपादित एक गुप्त प्रयोग
उसके बाद गणपति चित्र के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं, धूप दिखाएं एवं ’’ऊँ श्री गणेशाय नमः’’ मंत्र से गणेश भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित करें एवं लड्डू का भोग लगाएं। तत्पश्चात निम्न गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) की रूद्राक्ष की माला से 108 बार जप करें।
गणेश शाबर मंत्र : Ganesh Shabar Mantra
ऊँ नमो सिद्ध विनायकाय
सर्व कार्य कर्त्रे, सर्व विघ्न प्रशमनाय
सर्व राज्य वश्य करणाय
सर्व जन, सर्व स्त्री पुरुष आकर्षणाय
श्रीं ऊँ स्वाहा।
गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) की यह साधना रात्रि 09.00 बजे के बाद ही प्रारम्भ करना है एवं गणेश चतुर्थी से लेकर पूरे 21 दिनों तक नियत समय एवं बताए गये विधि से मंत्र जप करना है। प्रतिदिन के भोग को अगले दिन सुबह परिवार में बांट देना है।
21 दिन पूर्ण होने पर मंत्र का प्रभाव दिखने लगेगा। सारे रूके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनने लगेंगे। मान-प्रतिष्ठा में अपूर्व वृद्धि होगी। साधना समाप्ति के उपरांत माला एवं फोटो को नदी में विसर्जित कर दें।
उसके बाद प्रतिदिन सुबह पूजा में इस मंत्र का 21 बार जप करते रहें। कहीं बाहर किसी कार्य के लिए जाएं तो इस मंत्र का 07 बार उच्चारण करके घर से निकले, वह कार्य निर्विघ्न पूर्ण होगा।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ की गणेश शाबर मंत्र (Ganesh Shabar Mantra) का यह विधान आपको पसंद आया होगा। इस साधना को एक बार अवश्य आजमायें और अपने जीवन की न्यूनता को दूर करके सफलता को उचाईयों को प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें–
एक साधू की कहानी जिसने बनाया चमत्कारी ताबीज
काला जादू या टोना टोटका क्या है? जाने 05 रामबाण टोटके जो जिन्दगी बदल देगी