काला जादू (Black Magic) या टोना टोटका क्या है? जाने 05 रामबाण टोटके जो जिन्दगी बदल देगी

kala jadu, black magick, tona totka, कला जादू, टोना टोटका
काला जादू (Black Magic)| टोना टोटका

काला जादू (Black Magic) या टोना टोटका क्या है? : ऐसा कौन मनुष्य है, जो अपने कार्य में कुशलता या सफलता नहीं चाहता है? वास्तविकता तो यही है कि संसार का प्रत्येक मानव केवल सफलता प्राप्त करने के लिए रात-दिन निरन्तर भाग-दौड़ कर रहा है।

अपने कार्य में कुशलता या सफलता पाने के लिए आदमी हर कदम उठा सकता है। हर कठिनाई और समस्या से लड़ सकता है। इस संसार में एक भी मनुष्य ऐसा नहीं मिलेगा जो लगातार सफलता पाने के लिए भटक न रहा हो।

व्यापारी व्यापार में, नौकरी करने वाला तरक्की में, प्रेमी प्यार में, विद्यार्थी परीक्षा में, साहसी अपने अभियान में, सब के सब रात दिन अपने उद्देश्यों में सफलता, कार्यों में कुशलता पाने के लिए लगे हुए हैं।

जब खून-पसीना बहाने के बाद भी सफलता नहीं मिलता है तब मनुष्य की स्थिति विक्षिप्त सी हो जाती है। वह निराश हो जाता है। कुछ लोग तो इस निराशा की स्थिति में आत्महत्या जैसे जघन्य कृत्य को भी अंजाम दे देते हैं। यह भी पढ़ें- विज्ञान भैरव तंत्र : तंत्र विज्ञान की एक अद्वितीय साधना

जब सबकुछ करके भी मनुष्य हार जाता है तो उसे आवश्यकता पड़ती है अतिरिक्त शक्ति की जो उसके कुशलता उसके प्रभाव और उसके सामर्थ्य में वृद्धि कर दे एवं मनुष्य अपने मंजिल को प्राप्त कर ले। यह अतिरिक्त शक्ति की प्राप्ति के लिए ही काला जादू (Black Magic), टोना टोटका एवं विभिन्न प्रकार की साधनाएं किया जाता है।

आइए आगे विस्तार से समझते हैं कि काला जादू (Black Magic), टोना टोटका क्या है।

वास्तव में काला जादू (Black Magic), टोना टोटका क्या है?

काला जादू (Black Magic), टोना टोटका का सीधा सम्बन्ध मन से है। कार्य सफलता या कार्य कुशलता की निश्चित गारण्टी देने वाली सूझ-बूझ की उत्पत्ति बुद्धि से है। छोट-छोटे टोटके हमारी बुद्धि और सूझ-बूझ पर सीधा असर करते हैं।

यह टोटके वास्तव में हमारी बुद्धि प्रखर करने के लिए, हमारी सूझ-बूझ को उपयोगी और प्रभावशाली तथा सफल बनाने के लिए मानसिक खुराक का काम करते हैं। इससे हम अपने कार्यों में अवश्य सफलता प्राप्त कर सकते हैं, यह एक मानी हुई बात है।

काला जादू (Black Magic), टोना टोटका की शक्ति ऐसी होती है कि इससे हम जीवन बचा भी सकते हैं और जीवन समाप्त भी कर सकते हैं। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम इन शक्तिओं का प्रयोग कैसे कर रहे हैं। शक्ति निरपेक्ष है। यह ना किसी की दोस्त होती है और ना ही दुश्मन।

काला जादू, टोना टोटका की शक्ति एक तलवार की तरह है। आप चाहें तो उससे अपनी रक्षा भी कर सकते हैं, दूसरे की भी रक्षा कर सकते हैं, और चाहे तो उसी तलवार से किसी का सर भी कलम कर सकते हैं। अब आप समझ गये होंगे कि टोना टोटका क्या होता है।

रामबाण टोटके (RAMBAN TOTKE)

आइए जानते हैं कुछ रामबाण टोटकों के बारे में जो अक्सर गांवों देहातों में प्रयोग किये जाते हैं एवं बड़े-बड़े तांत्रिकों द्वारा भी गुप्त रूप से करने हेतु सलाह दिया जाता है-

परीक्षा में सफलता हेतु टोटका

परीक्षा में सफलता हेतु टोटका : परीक्षा में सफलता हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। बुधवार को गणेश जी के मंदिर में जाकर दर्शन करें और मूंग के लड्डुओं का भोग लगाकर ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करके गणेश भगवान से अपनी सफलता हेतु प्रार्थना करना चाहिए।

पदोन्नति हेतु टोटका

पदोन्नति हेतु टोटका : शुक्ल पक्ष के सोमवार को सिद्ध योग में तीन गोमती चक्र चांदी के तार में एक साथ बांधें। बांधने के बाद इन गोमती चक्रों का पंचोपचार पूजन करें एवं ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जाप करके उन्हें हर समय अपने साथ रखें। पदोन्नति के साथ-साथ व्यवसाय में भी लाभ होगा। यह भी पढ़ें- तंत्र क्या है ? प्राचीन तंत्र विद्या के 10 गोपनीय रहस्यमयी बातें

मुकदमें में विजय हेतु टोटका

मुकदमें में विजय हेतु टोटका : शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें एवं एक काले धतूरे का पुष्प चढायें। पुष्प चढ़ाने के बाद ऊँ नमः शिवाय का एक माला जाप करें। जपोपरांत धतूरे का पुष्प अपने पास रखें एवं उसे साथ लेकर कोर्ट में जाने से मुकदमें में विजय प्राप्त होगा।

कार्य में सफलता हेतु टोटका

कार्य में सफलता हेतु टोटका : अमावस्या के दिन पीले कपड़े का त्रिकोना झंडा बनाकर विष्णु भगवान के मंदिर के ऊपर लगवा दें एवं भगवान विष्णु का पंचोपचार पूजन करके अपने कार्य में सफलता हेतु प्रार्थना करें। यह भी पढ़ें-त्रिपुर भैरवी

पढ़ाई में एक्रागता हेतु टोटका

पढ़ाई में एक्रागता हेतु टोटका : शुक्ल पक्ष के पहले रविवार को इमली के 22 पत्ते ले आएं और उनमें से 11 पत्ते सुबह तांबें के पात्र में जल लेकर उस जल में डाल दें एवं सूर्य देव को ऊँ सूर्याय नमः कहते हुए अर्पित कर दें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें-

तांत्रिक वस्तुएं : व्यवसाय बंधन मुक्ति का बेजोड़ समाधान

लिंग की कमजोरी एवं शिथिलता से परेशांन हैं? लिंग समस्या का समाधान

शीघ्रपतन का इलाज – जो आपकी मर्दानगी को उचाईयों तक ले जायेगा

1 thought on “काला जादू (Black Magic) या टोना टोटका क्या है? जाने 05 रामबाण टोटके जो जिन्दगी बदल देगी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
Scroll to Top